दुर्ग. दोस्तों के साथ लॉकडाउन में नदी में नहाने गए कॉलेज छात्र की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। कोसा नगर सुपेला निवासी मृतक शुभम रामटेके पिता मुकुंद रामटेके (23 साल) का शव सोमवार को शिवनाथ एनिकट गनियारी में मिला। पुलिस ने परिजनों से शिनाख्त कराया। बताया जाता है कि मुकुंद नहाने के लिए नदी पहुंचा था। छलांग लगाते ही वह गायब हो गया था। मामले में जेवरा पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
एक दिन बाद मिला शव
घटना के जानकारी मिलते ही 31 मई को जेवरा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शव की तलाश करवा रही थी। देर शाम मौसम खराब होने की वजह पुलिस लौट आई थी। दूसरे दिन सोमवार को शव उसी स्थान पर मिला।जेवरा चौकी प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी निशांत पाठक ने बताया कि शुभम दो भाइयों में छोटा था।
दोस्तों ने दी पुलिस को सूचना
मृतक बीए सेकेण्ड ईयर का छात्र था। रविवार को वह अपने दोस्त राजा गेडाम, दिग्विजय कामड़े, राहुल गजभिये व विनय चिन्द्रिकापुरे के साथ नहाने नदी पहुंचा था। दोस्तों को गहराई में नहाते देख उसने भी छलांग लगा दिया और सीधे नदी की गहराई में समा गया। शुभम के दोस्तों ने ही पुलिस को सूचना दी।


0 Comments