ममता बनर्जी के आवास के बाहर फायरिंग
कोलकाता : कोरोना के चलते साप्ताहिक संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान गुरुवार की सुबह कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास के निकट अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। यह घटना उस समय हुई जब ममता अपने घर में मौजूद थीं। गोली से एक पुलिस कर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद मुख्यमंत्री के कालीघाट स्थित आवास सामने सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। गोली कैसे चली इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। परंतु, प्राथमिक रूप से कहा जा रहा है कि ड्यूटी बदली के दौरान हथियार से मैगजीन निकालते समय घटना हुई है।


0 Comments