Ticker

6/recent/ticker-posts

Current Affairs 2020

 सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण करंट अफेयर्स निम्नलिखित हैं :



Note : इसका PDF नीचे दिया गया है आप चाहे तो डाउनलोड कर सकते है 


1. राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

    वकील प्रशांत भूषण ने न्यायपालिका के खिलाफ ट्वीट के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगने से इनकार किया

    भारतीय वायु सेना ने करियर से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए मोबाइल एप्प “MY IAF” लॉन्च की

    ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज 31 दिसंबर तक वैध रहेंगे: सरकार

    कोविड-19 : UG परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में अंकों के आधार पर MBA, PGDM पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए AICTE ने अनुमति दी

    केंद्र ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद का गठन किया; सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री पदेन अध्यक्ष होंगे

    LJD (लोकतांत्रिक जनता दल) के एम.वी. श्रेयस कुमार ने केरल से राज्यसभा की खाली सीट जीती


2. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को नुआखाई त्यौहार की बधाई दी।

23 अगस्त 2020 को नुआखाई त्यौहार के अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने लोगों को नुआखाई त्यौहार की बधाई दी।

नुआखाई खाद्यान्न की पूजा के लिए एक प्राचीन त्यौहार है, यह प्रकृति के साथ मनुष्य के घनिष्ठ संबंध को दर्शाता है।

नुआखाई-

नुआखाई या नवाखाई एक कृषि त्यौहार है जिसे मुख्य रूप से भारत में पश्चिमी ओडिशा और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के लोगों द्वारा मनाया जाता है।

नुआखाई मौसम के नए चावल का स्वागत करने के लिए मनाया जाता है।

यह भाद्रपद महीने के चंद्र पखवाड़े के पंचमी तिथि पर मनाया जाता है, जो गणेश चतुर्थी त्यौहार के एक दिन बाद पड़ती है। 

नुआखाई त्यौहार वैदिक काल से ही मनाया जाता रहा है, जहां ऋषियों द्वारा बताये गये पञ्चयज्ञ में से एक था प्रलम्बन यज्ञ, जिसका अर्थ है नई फसलों की कटाई और उन्हें देवी को अर्पित करना जैसा कि नुआखाई पर्व में किया जाता है।

 3. राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड मध्य प्रदेश के विजयपुर में एक जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र स्थापित करेगा।

राष्ट्रीय उर्वरक लिमिटेड, मध्य प्रदेश के विजयपुर में उर्वरक विभाग के तहत एक सार्वजनिक उपक्रम, जैविक अपशिष्ट कनवर्टर(OWC) संयंत्र स्थापित करेगा।

यूनिट में एकत्र किए गए बायोडिग्रेडेबल कचरे को जैविक अपशिष्ट कनवर्टर संयंत्र में ले जाया जाएगा, जहां इसे नॉन बायोडिग्रेडेबेल भागों से अलग किया जाएगा। उपयोग के लिए इससे खाद तैयार करने में लगभग 10 दिन लगेंगे।

इस परियोजना का उद्देश्य बागवानी कचरे सहित टाउनशिप में उत्पन्न होने वाले जैव अवशिष्ट कचरे के लगभग 2000 किलोग्राम का प्रति दिन पुनर्चक्रण करना और इसे खाद के रूप में उपयोग करने के लिए बदल देना है।

नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (NFL)-

यह एक मिनिरत्न कंपनी है।

यह रासायनिक उर्वरक, जैव उर्वरक और औद्योगिक रसायन के उत्पादन कार्य में संलग्न है।

इसका मुख्यालय नोएडा, उत्तर प्रदेश में है।

इसकी स्थापना 1 सितंबर 1979 में की गई थी।

4. अरामको ने चीन में 10 बिलियन डॉलर की रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने के सौदे को निलंबित किया।

हाल ही में सऊदी अरब की तेल कंपनी अरामको ने चीन में 10 बिलियन डॉलर की रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स कॉम्प्लेक्स बनाने के एक सौदे को निलंबित कर दिया है।

अरामको ने यह निर्णय बाजार की अनिश्चित स्थितियों को देखते हुए लिया है। 

इस संयुक्त उद्यम पर हस्ताक्षर फरवरी 2019 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की चीन यात्रा के दौरान किए गए थे

वर्तमान समय में तेल की कीमतों में अप्रत्याशित कमी और कोरोना महामारी के कारण ऊर्जा मांग पर प्रभाव ने दुनिया भर में ऊर्जा कंपनियों की परियोजनाओं को नकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।

सऊदी अरब-

पश्चिमी एशिया का एक देश है, जो कि अरब प्रायद्वीप के अधिकांश हिस्से में फैला हुआ है।

इसकी राजधानी रियाद और मुद्रा सऊदी रियाल है।

सऊदी अरब की सीमा जॉर्डन और इराक से उत्तर में, कुवैत से उत्तर-पूर्व में, कतर, बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात से पूर्व में, ओमान से दक्षिण-पूर्व  में और  यमन से दक्षिण में मिलती है।

 

5. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सभी पात्र विकलांगों को शामिल करने का निर्णय लिया।

हाल ही में केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत सभी पात्र विकलांगों को शामिल करने का निर्णय लिया है।

इस उद्देश्य हेतु केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों और संघ शासित प्रदेशों को निर्देश दिये हैं।

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (2013)-

यह अधिनियम संसद द्वारा 10 सितंबर, 2013 को पारित किया गया था।

इसका उद्देश्य भारत के लोगों को भोजन और पोषण सुरक्षा प्रदान करना है।

अधिनियम ग्रामीण आबादी के 75% तक और शहरी आबादी के 50% लोगों को लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सब्सिडी वाले खाद्यान्न प्रदान करता है। इस प्रकार इसके अंतर्गत लगभग दो-तिहाई आबादी को सम्मिलित किया जाता है।

पात्र व्यक्ति, प्रति माह 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति व्यक्ति अनुदानित मूल्य पर प्राप्त करने का हकदार होता है।

इसके अंतर्गत चावल 3 रू प्रति किलोग्राम, गेहूं 2 रू प्रति किलोग्राम और मोटे अनाज 1 रू प्रति किलोग्राम की दर से उपलब्ध कराये जाते हैं।

 6. लद्दाख के सोनम ग्यालत्सान को 2020 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए चुना गया।

हाल ही में लद्दाख के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक सोनम ग्यालत्सान को 2020 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

वह लेह-लद्दाख के खारू ब्लॉक में मिडिल स्कूल टकनाक शक्ति के प्रमुख शिक्षक हैं।

श्री सोनम ग्यालत्सान ने सरकारी स्कूलों के बारे में ग्रामीणों के बीच विश्वास बनाने, स्कूल में छात्रों की सुविधा और परिणामों में सुधार करने के लिए सभी प्रयास किए हैं, जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा गठित एक स्वतंत्र जूरी ने शिक्षकों को नवाचार और समर्पण के साथ शिक्षण के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए चुना है।

7. सोफिया पोपोव ने महिला ब्रिटिश ओपन जीता।

हाल ही में सोफिया पोपोव ने महिला ब्रिटिश ओपन जीत लिया है और  इस प्रमुख खिताब पर कब्जा करने वाली जर्मनी की पहली महिला गोल्फर बन गई है।

विश्व की 304 नंबर की खिलाड़ी सोफिया पोपोव ने स्कॉटलैंड के रॉयल ट्रॉन में थाईलैंड की जैस्मिन सुवानापुरा को हराकर यह खिताब जीता है।

ब्रिटिश ओपन-

इसे ओपन चैम्पियनशिप या ओपन के रूप में जाना जाता है। यह सबसे प्रतिष्ठित गोल्फ टूर्नामेंटो में से एक है।

यह दुनिया का सबसे पुराना गोल्फ टूर्नामेंट है।

इसे 1860 में स्थापित किया गया था।

 

 8. स्वचालित मुद्रा सैनिटाइजिंग उपकरण नोट्सक्लीन डीआरडीओ द्वारा विकसित किया गया।

हाल ही में हैदराबाद स्थित, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन(DRDO), लैब ने स्वचालित मुद्रा सैनिटाइजिंग उपकरण  नोट्सक्लीन विकसित किया है।

यह आत्म निर्भर भारत के दृष्टिकोण से प्रभावित उपकरण है।

इस डिवाइस के इनपुट स्लॉट में सिर्फ नोट के ढीले बंडल को रखना होता है। यह एक-एक करके नोटों को चुनता है और उन्हें पूर्ण कीटाणुशोधन के लिए यूवीसी लैंप की एक श्रृंखला से गुजरता है।

हाल ही में डीआरडीओ ने अल्ट्रावॉयलेट सैनीजाइजर ध्रुवस  भी विकसित किया गया है। इसे मोबाइल फोन, आईपैड, लैपटॉप, करेंसी नोट, चेक लीफ, चालान, पासबुक, पेपर और लिफाफों को सैनिटाइज करने के लिए डिजाइन किया गया है।

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO)-

यह भारत सरकार की एक एजेंसी है। यह भारत में सेना के अनुसंधान और विकास कार्य से संबंधित है।

जी. सतीश  रेड्डी इस संगठन के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

इसकी स्थापना 1958 में की गई थी।

इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

 

9. व्यापार और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित कामकाज शुरू करने में सुविधा के लिए आरोग्य सेतु एप में एक नया फीचर जोड़ा गया।

हाल ही में आरोग्य सेतु एप ने व्यापार और अर्थव्यवस्था में सुरक्षित कामकाज शुरू करने में सहायतार्थ एक नया तकनीकी समाधान शुरू किया है।

नई ओपन एप्लीकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस सेवा, संगठनों  को अपने कर्मचारियों की आरोग्य सेतु ऐप की स्थिति (स्टेटस) की जांच करने में सक्षम बनाएगी।

आरोग्य सेतु की ओपन एपीआई सेवा से कोविड​​-19 संक्रमण के जोखिम से बचा जा सकेगा और व्यवसायों तथा अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में भी मदद मिलेगी।

नई सेवा का लाभ उन संगठनों और व्यावसायिक संस्थाओं द्वारा लिया जा सकता है, जो भारत में 50 से अधिक कर्मचारियों के साथ पंजीकृत हैं।

ये संगठन नई तकनीक का इस्तेमाल कर हर समय अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य स्थिति की आसानी से जाँच कर सकते हैं।

आरोग्य सेतु ऐप 2 अप्रैल 2020 को लॉन्च किया गया था। वर्तमान में आरोग्य सेतु ऐप के 15 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं।

 

10. केरल में पहली बार ड्रैगनफ्लाई महोत्सव मनाया जायेगा।

केरल राज्य में पहली बार ड्रैगनफ्लाई महोत्सव मनाया जायेगा।

इसे थुम्बी महोत्सवम 2020 के रूप में भी जाना जाता है।

इसका उद्देश्य ड्रैगनफ्लाईज़ और डैम्सेल्फलाईस के महत्व और उनके संरक्षण की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

यह राष्ट्रीय ड्रैगनफ्लाई महोत्सव का तीसरा संस्करण है, जिसे अगस्त 2020 में ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है।

इस महोत्सव को केरल में वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर- इंडिया स्टेट यूनिट और सोसाइटी फॉर ओडोनेट स्टडीज द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाएगा।

यह राष्ट्रीय जैव विविधता बोर्ड, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और आईयूसीएन-सीईसी के सहयोग से डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया, बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और इंडियन ड्रैगनफ्लाई सोसाइटी द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ड्रैगनफली महोत्सव का एक भाग है।

ड्रैगनफ्लाईज़ किसी क्षेत्र में पारिस्थितिक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण जैव-संकेतक के रूप में भी कार्य करते हैं।

Post a Comment

0 Comments