Ticker

6/recent/ticker-posts

Fire on Jio's mobile tower in Sukma

सुकमा में जियो के मोबाइल टावर पर लगी आग, नक्सलियों पर संदेह



सुकमा: एर्राबोर थाना क्षेत्र में देर रात मोबाइल टावर में आग लगाने की घटना सामने आ रही है। ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि इस वारदात को नक्सलियों ने अंजाम दिया होगा।


मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात 9 बजे से 10 बजे के बीच की है। जियो टावर में आग लगने मोबाइल टावर का सिस्टम जलकर खाक हो गया। ये टावर नेशनल हाईवे से 200 मीटर की दूरी पर है। मोबाइल टावर में आग लगने की जानकारी पुलिस को सुबह मिली। बताया जा रहा है कि रात होने के कारण कोई भी टावर के पास नहीं गया।


पुलिस ने आस-पास छानबीन की लेकिन उन्हें कोई भी सुराग नहीं मिला। पुलिस को ऐसा अंदेशा है कि नक्सलियों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

Post a Comment

0 Comments