Ticker

6/recent/ticker-posts

Important questions for the preparation of government job

 सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण प्रश्न 25 अगस्त, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं :


 23 अगस्तः गुलामों के व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस।

गुलामों के व्यापार और उसके उन्मूलन के स्मरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवसप्रत्येक वर्ष 23 अगस्त को मनाया जाता है।

इस दिन को यूनेस्को द्वारा ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार की याद में मनाने के लिए नामित किया गया है।

यह तिथि इसलिए महत्वपूर्ण हैक्योंकि 22 अगस्त से 23 अगस्त, 1791 की रात के दौरानसेंट डोमिंगुजो कि अब हैती के रूप में जाना जाता हैद्वीप परएक विद्रोह शुरू हुआजो अंततः ट्रान्साटलांटिक दास व्यापार के उन्मूलन का एक प्रमुख कारक था।

इस वर्ष हाल ही में अमेरिका में पुलिस के हाथों जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

एक अनुमान के अनुसार लगभग 1525 से 1866 तक 12 मिलियन से अधिक दासों को जबरन पश्चिम अफ्रीका से अमेरिका ले जाया गया था।

यात्रा के दौरान 2 मिलियन लोग कुपोषण या खसरास्कर्वी और चेचक जैसी बीमारियों से मर गए थे और जो जीवित थेवे भयानक रूप से अस्वच्छ जीवन की स्थिति और शारीरिक शोषण का शिकार बन गये।


राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

    वकील प्रशांत भूषण ने न्यायपालिका के खिलाफ ट्वीट के मामले में सर्वोच्च न्यायालय में माफी मांगने से इनकार किया

    भारतीय वायु सेना ने करियर से संबंधित जानकारी प्रदान करने के लिए मोबाइल एप्प “MY IAF” लॉन्च की

    ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के दस्तावेज 31 दिसंबर तक वैध रहेंगे: सरकार

    कोविड-19 : UG परीक्षाओं को उत्तीर्ण करने में अंकों के आधार पर MBA, PGDM पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए AICTE ने अनुमति दी

    केंद्र ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय परिषद का गठन किया; सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री पदेन अध्यक्ष होंगे

    LJD (लोकतांत्रिक जनता दल) के एम.वी. श्रेयस कुमार ने केरल से राज्यसभा की खाली सीट जीती


आर्थिक करेंट अफेयर्स


    एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) मुंबई शहरी परिवहन परियोजना-III के लिए 500 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान करेगा

    वित्त मंत्रालय के अनुसार 40 लाख रुपये तक के टर्नओवर वाले कारोबारियों को जीएसटी में छूट है

    पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने आधार कार्ड-आधारित सेवाओं को सक्षम बनाया

    DRDO ने निजी क्षेत्र द्वारा विकास के लिए 108 उप-प्रणालियों की पहचान की

मई 2020 के महीने के लिए आठ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक पर 30 जून, 2020 को जारी किया गया। यह सूचकांक आर्थिक मामलों के कार्यालय (उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग के अधीन) द्वारा जारी किया गया था। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में शामिल कुल वस्तुओं में से आठ कोर इंडस्ट्रीज में कुल 40.27 प्रतिशत भार शामिल है।  आठ मुख्य उद्योग हैं: (i) कोयला (ii) कच्चा तेल (iii) प्राकृतिक गैस (iv) रिफाइनरी उत्पाद (v) उर्वरक (vi) स्टील (vii) सीमेंट (viii) विद्युत


मुख्य बिंदु

अप्रैल 2020 में आठ कोर इंडस्ट्रीज की वृद्धि दर -37 प्रतिशत से मई 2020 में -23.4 प्रतिशत हो गई है। नकारात्मक वृद्धि दर अप्रैल और मई 2020 के महीनों में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के प्रभावों के कारण है।  2020 में आठ कोर इंडस्ट्रीज की विकास दर:


जनवरी: +2.2 प्रतिशत


फरवरी: +6.4 प्रतिशत


मार्च: -9.0 प्रतिशत


अप्रैल: -37 प्रतिशत


मई: -23.6 प्रतिशत


आठ कोर इंडस्ट्रीज में, केवल उर्वरक उद्योग मई 2019 की तुलना में मई 2020 के महीने में वृद्धि दर में वृद्धि दर्ज करने में सक्षम रहा। बाकी सभी 7 उद्योगों में गिरावट देखी गई है।  मई 2020 में, मई 2019 की तुलना में, स्टील इंडस्ट्रीज ने आठ कोर इंडस्ट्रीज के बीच सबसे अधिक 48.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है।


अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी मूड़ीज़ ने अनुसार 2020 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.4% रहेगी। इससे पहले मूड़ीज़ ने भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.6% रहने का अनुमान लगाया था। मूड़ीज़ के अनुसार पिछले दो वर्ष में भारत की आर्थिक वृद्धि दर में कमी आई है। 2021 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 5.8% रहने का अनुमान लगाया गया है।


मूडीज़

मूडीज़ इन्वेस्टर्स सर्विस, मूडीज़ कारपोरेशन के अधीन एक अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग एजेंसी है। यह एजेंसी सरकारी तथा वाणिज्यिक इकाइयों द्वारा जारी बांड्स पर वित्तीय अनुसन्धान का कार्य करते हैं। स्टैण्डर्ड एंड पूअर्स तथा फिच ग्रुप के साथ मूडीज़ को विश्व की तीन सबसे बड़ी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों में से एक माना जाता है। इसकी स्थापना 1909 में की गयी थी।



अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स


    चीन ने 4 उन्नत नौसैनिक युद्धपोतों में से 1 को लॉन्च किया (टाइप -05 क्लास फ्रिगेट) यह पाकिस्तान के लिए बनाया रहा है

21 अगस्त, 2020 को, मच्छरों द्वारा फैलाए गये वेस्ट नील वायरस के प्रकोप के कारण स्पेन में दो लोगों की मौत हुई।


इतिहास

वेस्ट नाइल वायरस पहली बार 1937 में युगांडा में खोजा गया था। यह पक्षियों में पाया जाता है और मच्छरों द्वारा मनुष्यों में फैल गया था।


वेस्ट नाइल वायरस

वेस्ट नाइल वायरस एक आरएनए वायरस है जो वेस्ट नाइल बुखार का कारण बनता है। वायरस फ्लेविविरिडे परिवार से सम्बंधित है। फ्लाविविरिडे परिवार में जीका वायरस, येलो फीवर वायरस और डेंगू वायरस भी है।


वेस्ट नाइल वायरस मुख्य रूप से मच्छरों के माध्यम से फैलता है। इस वायरस को अन्य संक्रमित जानवरों, उनके रक्त और ऊतकों से भी प्रेषित किया जा सकता है। उनके प्राथमिक मेजबान पक्षी हैं। मनुष्यों के अलावा, घोड़े इस वायरस के कारण सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। घोड़ों के लिए टीके उपलब्ध हैं परन्तु मनुष्यों के लिए नहीं है।


भारत में वेस्ट नाइल वायरस

मार्च 2019 में, केरल में वेस्ट नाइल वायरस की सूचना मिली थी।


वेस्ट नाइल वायरस का संक्रमण

वेस्ट नाइल वायरस पक्षियों से मच्छरों तक और मच्छरों से घोड़ों और स्तनधारियों तक फैलता है। वायरस अंग प्रत्यारोपण, स्तनपान और रक्त आधान के माध्यम से मनुष्यों में भी संचारित हो सकता है। अब तक, मानव-से-मानव वेस्ट नाइल वायरस संचरण नहीं हुआ है।


बीमारी

वेस्ट नाइल वायरस की वजह से होने वाली गंभीर बीमारी न्यूरोइन्वेसिव बीमारी है।


खेल-कूद करेंट अफेयर्स


  हाल ही में राष्ट्रीय खेल पुरस्कार के  विजेताओं के नामों की घोषणा की गयी। इस बार विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त करने वाले कोच व  खिलाड़ियों  का विवरण निम्नलिखित प्रकार से है:


राजीव गान्धी खेल रत्न अवार्ड


रोहित शर्मा: क्रिकेट

मरियप्पन टी .: पैरा एथलेटिक्स

मनिका बत्रा: टेबल टेनिस

विनेश फोगट: कुश्ती

रानी रामपाल: हॉकी

द्रोणाचार्य पुरस्कार: लाइफटाइम श्रेणी  


धर्मेंद्र तिवारी: तीरंदाजी

पुरुषोत्तम राय: एथलेटिक्स

शिव सिंह: बॉक्सिंग

रोमेश पठानिया: हॉकी

कृष्ण कुमार हुड्डा: कबड्डी

विजय भालचंद्र मुनीश्वर: पैरा पावरलिफ्टिंग

नरेश कुमार: टेनिस

ओम प्रकाश दहिया: कुश्ती

द्रोणाचार्य पुरस्कार: नियमित श्रेणी


जूड फेलिक्स सेबेस्टियन: हॉकी

योगेश मालवीय: मल्लखंभ

जसपाल राणा: शूटिंग

कुलदीप कुमार हांडू: वुशु

गौरव खन्ना: पैरा बैडमिंटन

अर्जुन अवार्ड


अतनु दास: तीरंदाजी

दुती चंद: एथलेटिक्स

सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी: बैडमिंटन

चिराग चंद्रशेखर शेट्टी: बैडमिंटन

विशेश भृगुवंशी: बास्केटबॉल

सूबेदार मनीष कौशिक: बॉक्सिंग

लोवलिना बोर्गोहिन: बॉक्सिंग

इशांत शर्मा: क्रिकेट

दीप्ति शर्मा: क्रिकेट

सावंत अजय अनंत: अश्वारोही

सन्देश झिंगन: फुटबॉल

अदिति अशोक: गोल्फ

आकाशदीप सिंह: हॉकी

दीपिका: हॉकी

दीपक: कबड्डी

काले सारिका सुधाकर: खो-खो

दत्तू बबन भोकानल: रोइंग

मनु भाकर: शूटिंग

सौरभ चौधरी: शूटिंग

मधुरिका सुहास पाटकर: टेबल टेनिस

दिविज शरण: टेनिस

शिव केशवन: शीतकालीन खेल

दिव्या काकरान: कुश्ती

राहुल अवारे: कुश्ती

सुयश नारायण जाधव: पैरा स्विमिंग

संदीप: पैरा एथलेटिक्स

मनीष नरवाल: पैरा शूटिंग

ध्यानचंद अवार्ड


कुलदीप सिंह भुल्लर: एथलेटिक्स

जिंसी फिलिप्स: एथलेटिक्स

प्रदीप श्रीकृष्ण गंधे: बैडमिंटन

तृप्ती मुर्गुंडे: बैडमिंटन

एन. उषा: बॉक्सिंग

लखा सिंह: मुक्केबाजी

सुखविंदर सिंह संधू: फुटबॉल

अजीत सिंह: हॉकी

मनप्रीत सिंह: कबड्डी

जे. रंजीथ कुमार: पैरा एथलेटिक्स

सत्यप्रकाश तिवारी: पैरा बैडमिंटन

मंजीत सिंह: रोइंग

स्वर्गीय श्री सचिन नाग: तैराकी

नंदन पी. बाल: टेनिस

नेत्रपाल हुड्डा: कुश्ती

तेनजिंग नॉर्गे नेशनल एडवेंचर अवार्ड्स 2019


 लैंड एडवेंचर: अनीता देवी, कर्नल सरफराज सिंह, ताका तामुत, नरेंद्र सिंह, केवल हिरेन कक्का

वाटर एडवेंचर: सतेंद्र सिंह

एयर एडवेंचर: गजानंद यादव

लाइफ टाइम अचीवमेंट: स्वर्गीय मगन बिस्सा

मौलाना अब्दुल कलाम आज़ाद (माका) ट्रॉफ़ी : पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार


उभरती हुई प्रतिभा की पहचान और पोषण: लक्ष्य इंस्टीट्यूट, आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट

कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के जरिए खेलों को प्रोत्साहन: ओएनजीसी

खिलाड़ियों के लिए रोज़गार और खेल कल्याण उपाय: वायु सेना का खेल नियंत्रण बोर्ड

विकास के लिए खेल: अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रबंधन संस्थान (IISM)



PDF Current Affairs 2020

Post a Comment

0 Comments