Ticker

6/recent/ticker-posts

Two-storey house collapsed in Dewas

 मध्यप्रदेश के देवास में गिरा दो मंजिला मकान, छह लोग निकाले गए



मध्यप्रदेश के देवास में लाल गेट इलाके के पास एक दो मंजिला इमारत गिर गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक छह लोगों को बचाया गया है। बचाव कार्य जारी है। बचाए गए लोगों को अस्पताल भेजा गया है। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

देवास के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में स्टेशन रोड पर यह हादसा हुआ। नगर निगम की टीम और पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है। मकान के मलबे को जेसीबी से हटाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मकान में चार भाईयों का परिवार रहता था।


Post a Comment

0 Comments