जानिए आखिर क्यों कहा जाता है महेंद्र सिंह धोनी को 'थाला'
डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से मैदान पर चौके छक्के लगाते नजर आने वाले हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करने वाले धोनी ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। चेन्नई के एम चिन्नास्वामी में धोनी प्रैक्टिस करने पहुंचे तो वहां हजारों दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। धोनी को उनके प्रशंसक 'थाला' कहकर बुलाते है। क्या आप जानते है क्या होता है 'थाला' का अर्थ?
दरअसल महेंद्र सिंह धोनी को उनके प्रशंसकों द्वारा 'थाला' कह कर पुकारा जाता है। इनमे अधिक्तर वह प्रशंसक शामिल हैं जो कि दक्षिण भारत से संबन्ध रखते हैं। 'थाला' शब्द थालाइवर (Thalaivar) से बना है।
तमिल में थालाइवर का अर्थ नेता होता है। इसके अलावा भी इसके कई अर्थ हैं, जैसे कि किसी दल का नेतृत्व करने वाला, विषम परिस्थितियों से लड़ कर सफलता को छूने वाला, वैसा व्यक्ति जो कि अपने सादेपन (simplicity) के लिए जाना जाता हो इत्यादि।
जाहिर हैं कि धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का नेतृत्व करते हैं तथा इन्होंने इस टीम को आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम भी बनाया है। वह अपनी सादगी के लिए भी जाने जाते हैं। इस कारण धोनी को थाला कहा जाता है।





0 Comments